विधायकों का घर बनाने के लिए गरीबों को घर से बेघर करना ये कहा का न्याय है – राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया )
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
****************************
विधायकों का घर बनाने के लिए गरीबों को घर से बेघर करना ये कहा का न्याय है – राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया )
रायपुर।नकटी गांव में विधायक आवास बनाने गरीबो को घर से बेघर करने का आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया )ने कहा कि भाजपा सरकार नकटी गांव में विधायकों का घर बनाने के लिए गरीबो को घर से बेघर कर रही है। ये गरीबो परिवारों के साथ अन्याय है। भाजपा सरकार को आखिर रोजी मजूदरी, ठेला, खोमचा में कार्य करने वाले गरीबो से इतनी नफरत क्यो है? भाजपा सरकार बनने के पहले दिन से गरीबो का घर दुकान असुरक्षित है। पूरे प्रदेश में गरीबो को टारगेट कर उनके खिलाफ दमनकारी कार्यवाही की जा रही है। श्री मुकर्जी ने कहा सत्ता परिवर्तन के पहले दिन से गरीबो के घर दुकान पर बुलडोजर चलाये जा रहे है। और तो और ग्रामीण क्षेत्रो में चंद पूँजीपतियो के दबाव में गरीबो की जमीन छीनी जा रही है। विरोध करने वालो पर दमनकारी कार्यवाही की जा रही है।
उनके खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा गरीबो को डराया, धमकाया जा रहा है, ये सब भाजपा सरकार के संरक्षण में हो रहा है। उन्होने कहा कि नकटी गांव में वर्षों से लोग घर बनाकर रह रहे है कई लोगो का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना है। फिर सरकार उसे अवैध कब्जा कैसे बता रही है? श्री मुकर्जी ने आगे कहा नकटी गांव में गरीबो का घर उजाड़ना बंद किया जाये। विधायक निवास के लिए कोई अन्य स्थल का उपयोग किया जाये।





