दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसपी ने जारी किया आदेश, सुपेला, वैशाली नगर और छावनी समेत 10 थाना व चौकी प्रभारी बदले, निरीक्षक प्रमोद रूसिया को पद्द्मनाभपुर थाने के प्रभार

 दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसपी ने जारी किया आदेश, सुपेला, वैशाली नगर और छावनी समेत 10 थाना व चौकी प्रभारी बदले, निरीक्षक प्रमोद रूसिया को पद्द्मनाभपुर थाने के प्रभार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसपी ने जारी किया आदेश, सुपेला, वैशाली नगर और छावनी समेत 10 थाना व चौकी प्रभारी बदले, निरीक्षक प्रमोद रूसिया को पद्द्मनाभपुर थाने के प्रभार

 

 

भिलाई/दुर्ग।दुर्ग जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय (एसपी ऑफिस) ने शनिवार को एक आधिकारिक आदेश जारी कर जिले के 10 थाना और चौकी प्रभारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है।जारी आदेश के अनुसार, इन सभी पुलिस अधिकारियों को प्रशासनिक कारणों से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस बड़े बदलाव के बाद अब वैशाली नगर, पद्मनाभपुर, धमधा, नंदनी, उतई, सुपेला, पुरानी भिलाई और छावनी जैसे जिले के प्रमुख और संवेदनशील थानों में नए थाना प्रभारी कमान संभालेंगे।एसीसीयू और प्रमुख थानों के प्रभारियों में बदलावआदेश के मुताबिक, वैशाली नगर थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को अब एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) दुर्ग का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक एसीसीयू दुर्ग में अपनी सेवाएं दे रहे निरीक्षक प्रमोद रूसिया को पद्मनाभपुर थाना प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा, नियंत्रण कक्ष भिलाई में पदस्थ निरीक्षक महेश ध्रुव को धमधा थाना का नया कप्तान बनाया गया है।

सुपेला और पुरानी भिलाई के टीआई आपस में बदले

तबादला सूची में सुपेला और पुरानी भिलाई थाने के प्रभारियों में आपसी अदला-बदली की गई है। सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव का तबादला कर उन्हें पुरानी भिलाई थाने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पुरानी भिलाई थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज को अब सुपेला थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही स्मृति नगर चौकी प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू को उतई थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ किया गया है, और उतई थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल को स्थानांतरित कर नंदनी थाने भेजा गया है। वहीं, पद्मनाभपुर थाना प्रभारी रहे निरीक्षक राजकुमार लहरे अब वैशाली नगर थाना संभालेंगे।छावनी और स्मृति नगर चौकी प्रभारी भी बदलेथानों के साथ-साथ पुलिस चौकियों में भी बदलाव देखने को मिला है। धमधा थाने में पदस्थ उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को वहां से हटाकर छावनी थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, छावनी थाने की कमान संभाल रहे उप निरीक्षक अमित अंदवानी को अब स्मृति नगर चौकी प्रभारी के पद पर नई पदस्थापना दी गई है।

एक नज़र में देखें: किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना (कहाँ से)नई पदस्थापना (कहाँ गए)

निरीक्षक प्रशांत मिश्रा वैशाली नगर थाना।

एसीसीयू (ACCU) दुर्ग निरीक्षक प्रमोद रूसिया एसीसीयू (ACCU)  थाना पद्मनाभपुर

निरीक्षक महेश ध्रुव नियंत्रण कक्ष भिलाई धमधा थाना निरीक्षक अनिल पटेल उतई थाना नंदनी थाना निरीक्षक राजकुमार लहरे पद्मनाभपुर थाना वैशाली नगर थाना निरीक्षक विजय यादव सुपेला थाना पुरानी भिलाई थाना निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज पुरानी भिलाई थाना सुपेला थाना निरीक्षक राजेश साहू स्मृति नगर चौकी उतई थाना उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव धमधा थाना छावनी थाना उप निरीक्षक अमित अंदानी छावनी थाना स्मृति नगर चौकी एसपी कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए कार्यभार को संभालने के निर्देश दिए गए हैं।