डिटर्जेंट पाउडर की आड़ में चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री, दुर्ग पुलिस ने कचांदुर में मारा छापा, भारी मात्रा में रॉ मटेरियल और मशीनें जप्त

 डिटर्जेंट पाउडर की आड़ में चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री, दुर्ग पुलिस ने कचांदुर में मारा छापा, भारी मात्रा में रॉ मटेरियल और मशीनें जप्त

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

 

डिटर्जेंट पाउडर की आड़ में चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री, दुर्ग पुलिस ने कचांदुर में मारा छापा, भारी मात्रा में रॉ मटेरियल और मशीनें जप्त

 

दुर्ग। जिले की जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कचांदुर गांव में अवैध रूप से संचालित गुटखा निर्माण और पैकेजिंग यूनिट का भंडाफोड़ किया है। तंबाकू और जर्दा युक्त गुटखा बनाने के इस काले खेल को छिपाने के लिए बकायदा डिटर्जेंट पाउडर बनाने के नाम पर गोदाम किराए पर लिया गया था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार गुटखा, रॉ मटेरियल और मशीनें जप्त की हैं।

किराएदार का फोन बंद होने से खुला राज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुपेला निवासी मोहम्मद मुस्तफा के कचांदुर स्थित गोदाम को उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी मोहम्मद शान ने करीब 20 दिन पहले किराए पर लिया था। आरोपी ने मकान मालिक को बताया था कि वह यहाँ डिटर्जेंट पाउडर बनाने का काम करेगा। हालांकि, गोदाम लेने के बाद से ही किराएदार का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा था और उसका मकान मालिक से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। संदेह होने पर गोदाम मालिक ने तुरंत जेवरा सिरसा चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी।

छापे में मिला अवैध गुटखे का जखीरा

मालिक की शिकायत पर जब पुलिस टीम जांच करने गोदाम पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। गोदाम के भीतर डिटर्जेंट की जगह अवैध गुटखा बनाने और पैक करने का सेटअप लगा हुआ था।

पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामग्रियां बरामद की हैं

:32 बड़े बोरे तैयार जर्दा युक्त गुटखा

32 बोरे मीठी सुपारी

गुटखा बनाने के लिए भारी मात्रा में रॉ मटेरियल

ऑटोमैटिक पैकिंग और मिक्सिंग मशीनें,

 

फूड सेफ्टी विभाग को सौंपी गई जांच

मामले की गंभीरता और खाद्य सुरक्षा के नियमों के उल्लंघन को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फूड सेफ्टी विभाग (खाद्य सुरक्षा विभाग) की टीम को मौके पर बुलाया। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि यहाँ पूरी तरह गैरकानूनी तरीके से गुटखा तैयार कर बाजार में खपाने की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जप्त सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस फरार आरोपी मोहम्मद शान की तलाश में जुट गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।