पुसौर में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो खाद दुकानों में मिली अनियमितता, 9 टन यूरिया जब्त, एक दुकान पर 21 दिन का प्रतिबंध

 पुसौर में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो खाद दुकानों में मिली अनियमितता, 9 टन यूरिया जब्त, एक दुकान पर 21 दिन का प्रतिबंध

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

 

 

पुसौर में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो खाद दुकानों में मिली अनियमितता, 9 टन यूरिया जब्त, एक दुकान पर 21 दिन का प्रतिबंध

 

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को निर्धारित मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की संयुक्त जांच टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। इसी कड़ी में पुसौर इलाके की दो उर्वरक दुकानों में गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई है। टीम ने एक दुकान से 9 टन अवैध यूरिया जब्त किया है, जबकि दूसरी दुकान पर 21 दिनों के लिए बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

दस्तावेजों में नहीं मिला उल्लेख, 9 टन यूरिया जब्त

कृषि विभाग के उप संचालक अनिल वर्मा ने बताया कि संयुक्त जांच दल ने पुसौर स्थित ‘अग्रवाल खाद भंडार’ का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान में एचयूआरएल (HURL) कंपनी का लगभग 9 टन यूरिया स्टॉक में मिला। जब टीम ने स्टॉक पंजी, बिक्री अभिलेख और पीओएस (POS) मशीन के रिकॉर्ड का मिलान किया, तो इस यूरिया का कहीं कोई उल्लेख नहीं था। वास्तविक स्टॉक और सरकारी दस्तावेजों में भारी अंतर पाए जाने पर इसे नियमों का उल्लंघन माना गया और टीम ने पूरे 9 टन यूरिया को जब्त कर लिया।

बाबा मोहनदास एग्रो शॉप पर 21 दिनों का प्रतिबंध

इसके बाद जांच टीम ने पुसौर के ही ‘बाबा मोहनदास एग्रो शॉप’ का निरीक्षण किया। यहाँ सिंगल सुपर फास्फेट (SSP) उर्वरक के स्टॉक की जांच की गई। मिलान के दौरान पीओएस एंट्री, स्टॉक रजिस्टर और मौके पर मौजूद खाद की मात्रा में अंतर पाया गया। उर्वरक वितरण व्यवस्था में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर ‘उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985’ के तहत कार्रवाई की गई। इसके तहत दुकान संचालक पर 21 दिनों के लिए खाद बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

उप संचालक अनिल वर्मा ने स्पष्ट किया है कि खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण और वितरण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसानों के हक की खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या रिकॉर्ड में हेराफेरी करने वाले दुकानदारों को बख्शा नहीं जाएगा। कृषि विभाग की यह विशेष जांच मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी,