आर्थिक तंगी के बीच दुर्ग में 25 वर्षीय युवक की दुखद मृत्यु, पुलिस जांच में जुटी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
आर्थिक तंगी के बीच दुर्ग में 25 वर्षीय युवक की दुखद मृत्यु, पुलिस जांच में जुटी
दुर्ग। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर में एक 25 वर्षीय युवक की मृत्यु का दुखद मामला सामने आया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई शुरू की शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस मामले की जांच आत्मघाती कदम के कोण से कर रही है
।परिजनों ने दी पुलिस को सूचना
मृतक की पहचान रूपेश वर्मा (25) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह रूपेश सामान्य रूप से टहलने के लिए निकला था। घर लौटने के कुछ समय बाद परिजनों को घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत आस-पास के लोगों और वैशाली नगर थाना पुलिस को सूचित किया गया।
परिवार का सहारा था रूपेश
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रूपेश पेशे से चालक था और टूर एंड ट्रेवल्स की गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से आर्थिक समस्याओं के कारण तनाव में था। काम में उतार-चढ़ाव की वजह से उसे पैसों की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे घटना के संभावित कारणों में से एक माना जा रहा है।
हर पहलू पर पुलिस की नजर
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वैशाली नगर पुलिस के अनुसार, परिजनों और करीबियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि मृत्यु के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।





