पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया) ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया) ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई
रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और सरायपाली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 39 के वरिष्ठ नेता राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया) ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस मौके पर ‘पर्यावरण की रक्षा, मानव की सुरक्षा’ का संदेश देते हुए आम जनता से अधिक से अधिक पौधे लगाने की भावुक अपील की है।सांसें हो रही हैं कम, पेड़ लगाएं हमराजेश मुकर्जी ने पर्यावरण के लगातार गिरते स्तर और बढ़ते प्रदूषण पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज के समय में शुद्ध हवा और जीवन के लिए वृक्ष बेहद जरूरी हो चुके हैं। यदि हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देना है, तो हमें प्रकृति का सम्मान करना होगा।
उन्होंने नारा दिया—”सांसें हो रही हैं कम, पेड़ लगाएं हम।”
किसान कांग्रेस की अनोखी पहल
किसान कांग्रेस के नेता के रूप में गुड्डु भैया ने किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपने खेतों के मेढ़ों, खाली जमीनों और घरों के आसपास फलदार एवं छायादार वृक्ष जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं बल्कि हमारी धरती के जलस्तर को भी बनाए रखते हैं।

हर नागरिक निभाए जिम्मेदारी
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता राजेश मुकर्जी ने अंत में कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार या किसी एक संगठन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर एक नागरिक का परम कर्तव्य है। आइए, इस पर्यावरण दिवस पर हम सब मिलकर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लें।





