आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरू की दूरगामी सोच आज भी देश का आधार: राजेश मुकर्जी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरू की दूरगामी सोच आज भी देश का आधार: राजेश मुकर्जी
रायपुर/:छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया) ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने न केवल आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को एक सशक्त और अटूट आधार भी प्रदान किया।राजेश मुकर्जी ने नेहरू जी के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी वैज्ञानिक दृष्टि और तर्कशील सोच का ही परिणाम था कि देश में बड़े-बड़े राष्ट्रीय संस्थानों की रूपरेखा तैयार हुई।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) और इसरो (ISRO) जैसे दिग्गज संस्थान आज नेहरू जी की दूरगामी सोच के जीवंत प्रमाण हैं। यह संस्थान आज भी देश के तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक विकास में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।किसान कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पंडित नेहरू का मानना था कि बिना विज्ञान और तार्किकता के किसी भी प्रगतिशील समाज का निर्माण नहीं किया जा सकता। उन्होंने देश के किसानों, युवाओं और हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए ढांचागत विकास पर जोर दिया था। आज पूरा देश उनके इस अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें कोटि-कोटि नमन करता है।





