ट्रैकर डॉग ‘रूबी’ ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, बरभौना के जंगल में युवक की हत्या मामले में दो संदेही हिरासत में
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
ट्रैकर डॉग ‘रूबी’ ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, बरभौना के जंगल में युवक की हत्या मामले में दो संदेही हिरासत में
खरसिया (रायगढ़)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरभौना के घने जंगल में एक युवक की संदिग्ध लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस अंधे कत्ल के मामले को सुलझाने में पुलिस के खोजी कुत्ते (ट्रेकर डॉग) ‘रूबी’ ने बेहद कमाल की भूमिका निभाई।
रूबी की सटीक सूझबूझ के चलते पुलिस ने वारदात के महज कुछ ही घंटों के भीतर दो मुख्य संदेही आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे कड़ाई से पूछताछ जारी है।
जंगल में मिला शव, शरीर पर चोटों के निशान
यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब स्थानीय ग्रामीणों ने बरभौना जंगल के भीतर एक युवक का शव देखा। जंगल में लाश होने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही खरसिया थाना पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुँची। पुलिस द्वारा बारीकी से जांच करने पर मृतक की शिनाख्त शिव राठिया के रूप में की गई। युवक के शरीर पर अंदरूनी चोटों के गहरे निशान पाए गए हैं। इससे प्रथम दृष्टया यह साफ हो गया कि किसी आपसी विवाद के बाद बेरहमी से हाथापाई कर उसकी हत्या की गई है।
खोजी कुत्ता ‘रूबी’ बना पुलिस का मददगार
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। खोजी कुत्ता ‘रूबी’ घटना स्थल से गंध सूंघते हुए सीधे संदिग्धों तक जा पहुँचा। रूबी के इस महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर पुलिस ने बिना वक्त गंवाए दो मुख्य संदेहियों को दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से सघन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस हत्याकांड के वास्तविक कारणों का पूरी तरह खुलासा कर दिया जाएगा।





