भिलाई में 11 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार: आईटीआई मैदान के पास ग्राहक का कर रहा था इंतजार, पल्सर बाइक और कैश समेत 6 लाख से अधिक का माल जब्त।

 भिलाई में 11 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार: आईटीआई मैदान के पास ग्राहक का कर रहा था इंतजार, पल्सर बाइक और कैश समेत 6 लाख से अधिक का माल जब्त।

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************

 

 

भिलाई में 11 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार: आईटीआई मैदान के पास ग्राहक का कर रहा था इंतजार, पल्सर बाइक और कैश समेत 6 लाख से अधिक का माल जब्त।

भिलाई। खुर्सीपार पुलिस ने आईटीआई मैदान के पास घेराबंदी कर एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 11 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक और नगदी समेत कुल 6 लाख 15 हजार 480 रुपये का मशरूका जब्त किया है। ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी। 19 मई को पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि आईटीआई मैदान के पास एक युवक सफेद रंग की पल्सर बाइक के साथ संदिग्ध हालत में खड़ा है।

वह गांजा बेचने के लिए किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा था। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

तलाशी में निकला 11 किलो गांजा

पुलिस की गिरफ्त में आए युवक ने अपनी पहचान सन्नी यादव उर्फ सन्नी देवार (निवासी देवार मोहल्ला, खुर्सीपार) के रूप में बताई है। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद पीले-सफेद रंग के थैले की तलाशी ली, तो उसके भीतर छोटे-बड़े पैकेटों में छुपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। तौल कराने पर गांजे का कुल वजन 11 किलो 160 ग्राम निकला।

बिना नंबर की बाइक से कर रहा था तस्करी

पुलिस ने आरोपी के पास से गांजे के अलावा ₹1,480 नगद और एक सफेद रंग की बजाज पल्सर एनएस 200 बाइक जब्त की है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस बाइक के आगे नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत ₹5,39,000 और बाइक की कीमत ₹75,000 आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश न कर पाने पर पुलिस ने आरोपी सन्नी यादव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(बी) और 27(ए) के तहत अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजे की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और शहर में इसे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।