धमतरी में सनसनी: दो दिनों से लापता ग्रामीण की जंगल में मिली संदिग्ध लाश, जांच में जुटी पुलिस।

 धमतरी में सनसनी: दो दिनों से लापता ग्रामीण की जंगल में मिली संदिग्ध लाश, जांच में जुटी पुलिस।

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

धमतरी में सनसनी: दो दिनों से लापता ग्रामीण की जंगल में मिली संदिग्ध लाश, जांच में जुटी पुलिस।

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दो दिनों से लापता एक ग्रामीण की लाश फुटहामुड़ा के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ।

घर से निकलने के बाद नहीं लौटा वापस।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पुनुराम मंडावी के रूप में हुई है, जो केरेगांव थाना क्षेत्र के माकरदोना गांव का निवासी था। पुनुराम दो दिन पहले अपने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते उसकी काफी खोजबीन की। इसी दौरान फुटहामुड़ा के जंगल में उसका शव बरामद हुआ।।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

पुनुराम की मौत किन परिस्थितियों में और कैसे हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेज दिया है।। इस संबंध में जिला अस्पताल धमतरी के डॉक्टर राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि केरेगांव थाना क्षेत्र के माकरदोना निवासी पुनुराम मंडावी के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से मामले की बारीकी से जांच कर रही है।