रायगढ़: महिला वकील की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामले का खुलासा, शादीशुदा था आरोपी, प्रेम प्रसंग के चलते हुई

 रायगढ़: महिला वकील की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामले का खुलासा, शादीशुदा था आरोपी, प्रेम प्रसंग के चलते हुई

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

रायगढ़: महिला वकील की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामले का खुलासा, शादीशुदा था आरोपी, प्रेम प्रसंग के चलते हुई

रायगढ़,रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में एक महिला वकील की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई जांच और पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।

विवाद के बाद की गई हत्या

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लोकनाथ पटेल पहले से शादीशुदा था और उसका मृतका के साथ संबंध था। 10 मई को आरोपी महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर लेकर सक्ति गया था, जहाँ वे एक लॉज में रुके थे। बताया जा रहा है कि वहां शादी की बात को लेकर दोनों के बीच गंभीर विवाद हुआ।

जंगल में मिला शव

अगले दिन 11 मई को आरोपी महिला को तुमीडिही के जंगल ले गया, जहाँ उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पत्थरों से दबाने का प्रयास भी किया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर लोकनाथ पटेल को हिरासत में लिया,जिसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है

कानूनी कार्यवाही जारी

पूंजीपथरा पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक रामकिंकर यादव और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।