बालोद: भीषण गर्मी के बीच पानी की तलाश में बस्ती पहुँचा तेंदुआ, जगतरा गांव के कुएं में गिरा; मोटर पाइप के सहारे टिकी जान

 बालोद: भीषण गर्मी के बीच पानी की तलाश में बस्ती पहुँचा तेंदुआ, जगतरा गांव के कुएं में गिरा; मोटर पाइप के सहारे टिकी जान

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*********************************

बालोद: भीषण गर्मी के बीच पानी की तलाश में बस्ती पहुँचा तेंदुआ, जगतरा गांव के कुएं में गिरा; मोटर पाइप के सहारे टिकी जान

बालोद।छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब वन्यजीवों पर भी साफ दिखने लगा है। भोजन और पानी की तलाश में भटकते हुए जंगली जानवर रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में बालोद जिले के जगतरा गांव में एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। करीब 4 साल का यह तेंदुआ फिलहाल कुएं के भीतर मोटर पाइप के सहारे अपनी जान बचाने की जद्दोजहद कर रहा है।पानी भरने गए ग्रामीणों के उड़े होशघटना की जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई जब ग्रामीण रोजमर्रा की तरह कुएं पर पानी भरने पहुंचे।

कुएं के भीतर झांकते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए; उन्होंने देखा कि एक तेंदुआ पानी के पाइप को पकड़कर लटका हुआ है। गांव में तेंदुए की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग कुएं के पास जमा हो गए।वन विभाग को दी गई सूचनाग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण जंगलों में जलस्रोत सूखने की वजह से वन्यप्राणी गांवों की ओर आ रहे हैं। तेंदुआ संभवतः बीती रात पानी पीने की कोशिश में कुएं में जा गिरा होगा।दहशत का माहौलफिलहाल गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा ताकि तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालकर वापस जंगल में छोड़ा जा सके।