महासमुंद पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: 1.14 करोड़ का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

 महासमुंद पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: 1.14 करोड़ का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

महासमुंद पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: 1.14 करोड़ का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। जिला पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सिंघोड़ा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में NH-53 पर घेराबंदी कर 226.600 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस ने मौके से महाराष्ट्र निवासी दो शातिर तस्करों को दबोचा है।

शातिर तस्करों ने गांजे को पिकअप वाहन में खाली कैरेटों के नीचे बड़ी ही चालाकी से छिपा रखा था, लेकिन मुखबिर की सटीक सूचना ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। वाहन और मोबाइल समेत कुल 1.22 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।