बालोद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP योगेश पटेल ने जारी किए 16 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई थानों के प्रभारी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
****************************
बालोद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP योगेश पटेल ने जारी किए 16 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई थानों के प्रभारी
बालोद: जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) योगेश पटेल ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों और रक्षित केंद्र में पदस्थ 4 थाना प्रभारियों (TI), 7 उपनिरीक्षकों (SI) और 5 सहायक उपनिरीक्षकों (ASI) का स्थानांतरण किया गया है।
इन थाना प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी
प्रशासनिक फेरबदल में कई महत्वपूर्ण थानों के कमान अब नए हाथों में होगी:
निरीक्षक अविनाश सिंह: रक्षित केंद्र से अब राजहरा थाना प्रभारी बनाए गए हैं।
निरीक्षक दिनेश कुमार कुर्रे: अजाक थाना से स्थानांतरित कर रनचिरई थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
निरीक्षक सुनील तिर्की: गुरुर से अब डौंडीलोहारा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
निरीक्षक मुकेश सिंह: डौंडीलोहारा से बदलकर गुरुर थाना प्रभारी बनाए गए हैं।
SI और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
उपनिरीक्षकों की सूची में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं:
जोगेंद्र साहू: साइबर सेल और अर्जुन्दा का अनुभव रखने वाले जोगेंद्र साहू अब पुरूर थाना प्रभारी होंगे।
मनीष सेन्डे: पुरूर से स्थानांतरित कर इन्हें देवरी थाना प्रभारी बनाया गया है।
इंदिरा वैष्णव: सुरेगांव से अर्जुन्दा थाना प्रभारी।
राधा बोरकर: रनचिरई से सनौद भेजी गईं।
प्रदीप कंवर: मंगचुवा से राजहरा स्थानांतरित।
दुलार सिंह यादव: सनौद से सुरेगांव की जिम्मेदारी।
लेखराम साहू: रक्षित केंद्र से कंवर चौकी प्रभारी।
5 एएसआई (ASI) का भी हुआ तबादला
थाना प्रभारियों के साथ-साथ चौकी स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं:
अजीत महोबिया: पिनकापार से मंगचुवा।
लता तिवारी: कंवर से हल्दी चौकी प्रभारी।
राजेश ठाकुर: राजहरा से पिनकापार चौकी।
नंद कुमार साहू: हल्दी से रक्षित केंद्र बालोद।
देव कुमार कोर्राम: मंगचुवा से रक्षित केंद्र बालोद।
इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने और जमीनी स्तर पर कसावट लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखिए आदेश की कॉपी






