कांकेर में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, मासूम बच्चे समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

 कांकेर में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, मासूम बच्चे समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

कांकेर में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, मासूम बच्चे समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बीती रात एक रूह कपा देने वाला सड़क हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नथिया के पास दो कारों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।
शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
मिली जानकारी के अनुसार, लखनपुरी निवासी एक ही परिवार के सात सदस्य एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने कांकेर आए हुए थे। देर रात जब वे वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी नथिया गांव के पास सामने से आ रही एक अन्य कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में 7 वर्षीय मासूम की भी गई जान
कोतवाली थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस सड़क दुर्घटना में एक 7 साल के बच्चे समेत कुल 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस की कार्रवाई जारी
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।