दल्लीराजहरा: वार्ड 26 की पार्षद टी. ज्योति ने खोला मोर्चा, बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही जनता

 दल्लीराजहरा: वार्ड 26 की पार्षद टी. ज्योति ने खोला मोर्चा, बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही जनता

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

दल्लीराजहरा: वार्ड 26 की पार्षद टी. ज्योति ने खोला मोर्चा, बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही जनता

बालोद। नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 26 में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर पार्षद टी. ज्योति ने कड़ा रुख अपनाया है। वार्ड वासियों को हो रही दिक्कतों को लेकर पार्षद ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO), अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर वार्ड की बदहाल जमीनी हकीकत से अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की है

साल भर बाद भी प्यासा है वार्ड

ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड में पेयजल संकट दूर करने के लिए एक वर्ष पूर्व दो बोर खनन का कार्य किया गया था। लेकिन विडंबना यह है कि आज तक इन बोरों को चालू नहीं किया जा सका, जिससे भीषण गर्मी से पहले ही स्थानीय निवासियों को पानी की बूंद-बूंद के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

गंदगी का अंबार और बुनियादी सुविधाओं का अभाव

पार्षद ने प्रशासन को बताया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नियमित सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए सुलभ शौचालय का न होना एक गंभीर समस्या है, जिसके कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जर्जर सार्वजनिक मंच दे रहा हादसों को न्योता

वार्ड में स्थित सार्वजनिक मंच की स्थिति भी अत्यंत दयनीय हो चुकी है। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण यह पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।