बालोद: स्कूल जाने से पहले पतंग उड़ा रहा था मासूम, 30 फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत; इकलौते बेटे को खोकर परिवार में मचा कोहराम

 बालोद: स्कूल जाने से पहले पतंग उड़ा रहा था मासूम, 30 फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत; इकलौते बेटे को खोकर परिवार में मचा कोहराम

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

बालोद: स्कूल जाने से पहले पतंग उड़ा रहा था मासूम, 30 फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत; इकलौते बेटे को खोकर परिवार में मचा कोहराम

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम नेवारीकला में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले 7 वर्षीय मासूम हर्ष कुमार साहू की घर की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब बच्चा स्कूल जाने के लिए तैयार होकर दोस्तों के साथ पड़ोसी की छत पर पतंग उड़ाने गया था।

बाउंड्री वाल न होने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे हर्ष स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में वह पड़ोस के वासुदेव के घर की दूसरी मंजिल पर बच्चों के साथ पतंग उड़ाने लगा। छत पर बाउंड्री वाल (मुंडेर) नहीं होने के कारण पतंग उड़ाते समय हर्ष का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे 30 फीट नीचे जमीन पर आ गिरा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दो बहनों का इकलौता भाई था हर्ष

हर्ष अपने पिता संजय कुमार साहू का इकलौता बेटा और दो बहनों का छोटा भाई था। पिता बालोद शहर के एक गैरेज में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि काम पर जाने से पहले हर्ष ने अपने पिता से स्कूल जाने के लिए पैसे भी लिए थे, जिसे याद कर पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत की खबर सुनकर माँ बेसुध हो गई है।

नवरात्र के उत्साह के बीच गांव में पसरा मातम

जहाँ पूरा गांव नवरात्र के उत्सव में डूबा था, वहीं इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और शाम 4 बजे गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक तौर पर यह मामला लापरवाही का लग रहा है, क्योंकि बिना बाउंड्री वाली छत पर बच्चों का जाना बेहद खतरनाक था।