खल्लारी रोप-वे हादसा: पार्षद विजय साव ने घटना पर जताया गहरा दुख, कांग्रेस ने गठित की 6 सदस्यीय जांच कमेटी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
खल्लारी रोप-वे हादसा: पार्षद विजय साव ने घटना पर जताया गहरा दुख, कांग्रेस ने गठित की 6 सदस्यीय जांच कमेटी
महासमुंद/रायपुर: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खल्लारी माता मंदिर में रविवार को हुए भीषण रोप-वे हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना में रायपुर की एक महिला की मौत हो गई और 16 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं महासमुंद के पार्षद विजय साव ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं कांग्रेस ने की जांच समिति की घोषणा हादसे की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर एक 6 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। इस समिति की कमान विधायक एवं जिला अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव (संयोजक) को सौंपी गई है। समिति के अन्य प्रमुख सदस्यों में शामिल हैं:
विधायक चातुरी नंद
पूर्व पीसीसी महामंत्री अमरजीत चावला
पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर
पूर्व जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर
ओबीसी विभाग अध्यक्ष केशव चंद्राकर
यह टीम घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों, ग्रामीणों और मंदिर ट्रस्ट से चर्चा कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे कैसे हुआ हादसा?
चैत्र नवरात्रि के दौरान रविवार को मंदिर में भारी भीड़ थी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली का केबल अचानक टूट गया, जिससे वह करीब 20 फीट नीचे पहाड़ियों से जा टकराई। इस दौरान नीचे से ऊपर जा रही एक अन्य ट्रॉली भी अनियंत्रित होकर गिर गई। कांग्रेस पार्षद विजय साव ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश के सभी रोप-वे और धार्मिक स्थलों के सुरक्षा मानकों की तत्काल समीक्षा की जाए।







