एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार रॉयल बस ने कार को मारी टक्कर, कोंडागांव नगर पालिका के इंजीनियर घायल

 एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार रॉयल बस ने कार को मारी टक्कर, कोंडागांव नगर पालिका के इंजीनियर घायल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

 

********************************

 

एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार रॉयल बस ने कार को मारी टक्कर, कोंडागांव नगर पालिका के इंजीनियर घायल

जगदलपुर,भानपुरी: राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बस और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही ‘रॉयल बस’ ने भानपुरी रेस्ट हाउस के पास सामने से आ रही टाटा टियागो कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार चालक मो. फैज जिलानी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घायल मो. फैज जिलानी कोंडागांव नगर पालिका परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना के इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वे जगदलपुर से सरकारी कार्य निपटाकर कोंडागांव लौट रहे थे। इसी दौरान भानपुरी के पास रॉयल बस के चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और कार को सामने से टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बस लेकर भागा चालक

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन बस चालक यात्रियों से भरी बस को रोकने के बजाय उसे लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए घायल इंजीनियर को अस्पताल पहुँचाया। बताया जा रहा है कि बाद में कानूनी कार्रवाई के डर से चालक ने बस को कोंडागांव थाने में ले जाकर खड़ा कर दिया।

पुलिस कर रही जांच

भानपुरी थाना प्रभारी हर्ष धुरंधर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है। रॉयल बस को जब्त करने की प्रक्रिया की जा रही है और घायल का बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। पुलिस फरार चालक के खिलाफ आगामी वैधानिक कार्रवाई कर रही है।