रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: कोकराझार स्टेशन पर अब रुकेगी कर्मभूमि एक्सप्रेस, कई अन्य ट्रेनों के ठहराव का भी हुआ विस्तार

 रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: कोकराझार स्टेशन पर अब रुकेगी कर्मभूमि एक्सप्रेस, कई अन्य ट्रेनों के ठहराव का भी हुआ विस्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: कोकराझार स्टेशन पर अब रुकेगी कर्मभूमि एक्सप्रेस, कई अन्य ट्रेनों के ठहराव का भी हुआ विस्तार

रायपुर,पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब अलीपुरद्वार मंडल के कोकराझार स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22512/22511 कामाख्या-एलटीटी-कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस का ठहराव (Stoppage) सुनिश्चित किया गया है। रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

क्या रहेगा नया समय?

कामाख्या से एलटीटी (22512): यह ट्रेन रात 9:10 बजे कोकराझार पहुंचेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद 9:12 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी।

एलटीटी से कामाख्या (22511): वापसी में यह ट्रेन सुबह 10:30 बजे कोकराझार पहुंचेगी और 10:32 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

बढ़ेगा यात्रियों का सफर का आनंद

सिर्फ कर्मभूमि एक्सप्रेस ही नहीं, बल्कि रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को देखते हुए कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के अस्थाई ठहराव की अवधि को भी विस्तारित (Extension) करने का फैसला किया है। इस कदम से कोकराझार और आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों को मुंबई जैसे बड़े महानगरों तक आने-जाने में काफी आसानी होगी।