रायपुर: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान भाजपा नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा, आरक्षक की वर्दी फाड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 रायपुर: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान भाजपा नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा, आरक्षक की वर्दी फाड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

रायपुर: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान भाजपा नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा, आरक्षक की वर्दी फाड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान के दौरान एक तथाकथित भाजपा नेता की दबंगई का मामला सामने आया है।

एमएम

खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताने वाले विकास शुक्ला ने नशे की हालत में न केवल पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की, बल्कि ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक की कॉलर पकड़कर उसकी वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, जहाँ पुलिस की टीम रात में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान कार क्रमांक (CG-07-DD-6532) को जांच के लिए रोका गया। कार चला रहे विकास शुक्ला की जब ‘ब्रीथ एनालाइजर’ से जांच की गई, तो उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

टीआई को दी धमकी, आरक्षक से की मारपीट

जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, विकास शुक्ला भड़क गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताते हुए ट्रैफिक टीआई को सीधे तौर पर ‘वर्दी उतरवा देने’ की धमकी दे डाली। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने वहां तैनात एक आरक्षक के साथ गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की करते हुए उसकी कॉलर पकड़ ली, जिससे आरक्षक की वर्दी फट गई।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

हंगामे के बाद मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी विकास शुक्ला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने जैसी संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

“कानून से ऊपर कोई नहीं”

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चाहे किसी भी रसूख वाला क्यों न हो, कानून तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।