दुर्ग: मिनी ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, रायपुर के एक मजदूर की मौत, तीन घायल

 दुर्ग: मिनी ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, रायपुर के एक मजदूर की मौत, तीन घायल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

दुर्ग: मिनी ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, रायपुर के एक मजदूर की मौत, तीन घायल

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में कल रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चरोदा से काम खत्म कर रायपुर लौट रहे मजदूरों से भरे ऑटो को एक मिनी ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।

फ्लाईओवर के नीचे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग 9 बजे की है। गोगांव (रायपुर) निवासी मजदूर चरोदा स्थित देवभोग दुग्ध संघ के पास रेलवे क्रॉसिंग पर काम करने गए थे। काम खत्म होने के बाद सभी ऑटो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे महाराष्ट्र बैंक के पास पहुँचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो और मिनी ट्रक दोनों सड़क पर पलट गए।

मृतक और घायलों की पहचान

हादसे के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने जाँच के बाद टीकाराम खूंटे (निवासी गोगांव, रायपुर) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना में पिंकी देवी शाह, शारदा पाल और रामाधार पाल को हल्की चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

कुम्हारी थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।