दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, 5 एकड़ में लहलहा रही थी फसल; पार्टी से निलंबित

 दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, 5 एकड़ में लहलहा रही थी फसल; पार्टी से निलंबित

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

 

******************************

 

 

दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, 5 एकड़ में लहलहा रही थी फसल; पार्टी से निलंबित

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा पुलिस चौकी अंतर्गत समोदा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। यह खेत भाजपा नेता विनायक ताम्रकर का बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद भाजपा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ताम्रकर को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

5 एकड़ में फैला था अवैध कारोबार

समोदा गांव के सरपंच की सूचना पर जब पुलिस ने विनायक ताम्रकर के फार्महाउस पर छापेमारी की, तो अधिकारी भी दंग रह गए। लगभग चार से पांच एकड़ भूमि पर अफीम की फसल लहलहा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया है और अफीम के पौधों की जांच की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साधा निशाना

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। बघेल ने कहा:

भाजपा नेता का फार्महाउस 100 एकड़ से अधिक में फैला है, जिसमें चारागाह की जमीन भी शामिल है।

आरोपी के रसूख के कारण प्रशासन अब तक मौन था। उसके संबंध सांसद, विधायक और कलेक्टर तक से हैं।

अफीम की खेती का दुर्ग में मिलना चिंताजनक है। पहले यह नशा बाहरी राज्यों से आता था, अब यहीं तैयार हो रहा है।

जांच के घेरे में अफीम नेटवर्क

पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह अवैध कारोबार कब से चल रहा था और इसके तार कहाँ-कहाँ जुड़े हैं। इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की पैदावार का उद्देश्य और इसके खरीदारों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। भाजपा ने आरोपी नेता को बाहर का रास्ता दिखाकर पल्ला झाड़ लिया है, लेकिन इस मुद्दे पर अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है।