महासमुंद के शिवा आर्तत्राण पवार को एमेटी यूनिवर्सिटी में मिला गोल्ड मेडल, राज्यपाल रमेन डेका ने किया सम्मानित

 महासमुंद के शिवा आर्तत्राण पवार को एमेटी यूनिवर्सिटी में मिला गोल्ड मेडल, राज्यपाल रमेन डेका ने किया सम्मानित

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

महासमुंद के शिवा आर्तत्राण पवार को एमेटी यूनिवर्सिटी में मिला गोल्ड मेडल, राज्यपाल रमेन डेका ने किया सम्मानित

रायपुर/महासमुंद: रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित एमेटी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ के चौथे दीक्षांत समारोह (क्लास ऑफ 2025) में महासमुंद के शिवा आर्तत्राण पवार ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि से जिले का मान बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने शिवा को बीए-एलएलबी (BA-LLB) में 9.13 सीजीपीए के साथ विश्वविद्यालय टॉपर बनने पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

शैक्षणिक सफर और उपलब्धियां

शिवा न केवल अपने संकाय के टॉपर रहे, बल्कि पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान विश्वविद्यालय के टॉप-5 विद्यार्थियों में शामिल रहे, जिसके लिए उन्हें प्रबंधन की ओर से स्कॉलरशिप भी प्राप्त हुई। गोल्ड मेडल के साथ-साथ, उन्हें एचओआई अभिनव प्रधान द्वारा ‘ज्ञान सृजन में उत्कृष्टता अवार्ड’ (Excellence in Knowledge Creation Award) से भी नवाजा गया।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी

केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कानून में भी शिवा का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने विभिन्न मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया और कई महत्वपूर्ण कानूनी लेख भी प्रकाशित किए हैं।

परिवार में हर्ष का माहौल

महासमुंद के शंकर नगर निवासी शिवा, वरिष्ठ पत्रकार जसवंत पवार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में पदस्थ हेल्थ सुपरवाइजर किरण पवार के सुपुत्र हैं। शिवा की इस गौरवमयी उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।