होली पर यात्रियों को राहत: दुर्ग और रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल मेमू ट्रेन, देखें शेड्यूल

 होली पर यात्रियों को राहत: दुर्ग और रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल मेमू ट्रेन, देखें शेड्यूल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

होली पर यात्रियों को राहत: दुर्ग और रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल मेमू ट्रेन, देखें शेड्यूल

भिलाई/रायपुर। होली के त्यौहार पर ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच 4 फेरों के लिए स्पेशल मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 2, 3, 5 और 6 मार्च को पटरियों पर दौड़ेगी।

गाड़ी का समय और रूट:

गाड़ी संख्या 08834 (दुर्ग से रायगढ़): यह ट्रेन दुर्ग स्टेशन से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-नैला, चांपा और सक्ती स्टेशनों पर रुकते हुए यह शाम 6:50 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08833 (रायगढ़ से दुर्ग): वापसी में यह ट्रेन रायगढ़ से शाम 7:00 बजे प्रस्थान करेगी। बिलासपुर और रायपुर होते हुए यह देर रात (अगले दिन) 1:45 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी।

8 कोच वाली इस मेमू स्पेशल ट्रेन के चलने से स्थानीय यात्रियों और त्यौहार पर घर जाने वाले लोगों को कन्फर्म बर्थ और भीड़ से निजात मिल सकेगी।