झारसुगुड़ा में भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी पर तैनात 5 पुलिसकर्मियों की मौत, ट्रेलर ने बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर

 झारसुगुड़ा में भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी पर तैनात 5 पुलिसकर्मियों की मौत, ट्रेलर ने बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************

 

 

झारसुगुड़ा में भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी पर तैनात 5 पुलिसकर्मियों की मौत, ट्रेलर ने बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर

झारसुगुड़ा: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में रविवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। झारसुगुड़ा सदर थाना के ठीक सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने पुलिस की गश्ती वाहन (बोलेरो) को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में पर तैनात 5 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

आमने-सामने की टक्कर में उड़े परखच्चे

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब पुलिस की बोलेरो गाड़ी अपनी नियमित ड्यूटी पर थी। विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार भारी ट्रेलर ने वाहन को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए और जवान अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद जवानों को बाहर निकाला।

शहीद हुए जवानों के नाम

इस हादसे में जान गंवाने वाले वीर जवानों की पहचान इस प्रकार की गई है:

निरंजन कुजूर (ड्रिल सब-इंस्पेक्टर)

लिंगराज धुरुआ (APR हवलदार)

काशीराम भोई (APR जवान)

देबदत्त सा (APR जवान)

भक्तबंधु मिर्धा (होमगार्ड)

घायलों की स्थिति नाजुक

हादसे में गंभीर रूप से घायल दो APR जवानों और एक सार्जेंट को तुरंत झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट व गहन निगरानी में रखा गया है।

जांच में जुटी पुलिस, चालक हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना करने वाले ट्रेलर को जब्त कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और कोहरा या विजिबिलिटी की कमी को माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

शोक की लहर

कर्तव्य पथ पर शहीद हुए जवानों की खबर से पुलिस विभाग और स्थानीय जनता में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री और उच्च अधिकारियों ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।