बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: 17 आईईडी बरामद कर माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में डंप सामग्री जब्त

 बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: 17 आईईडी बरामद कर माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में डंप सामग्री जब्त

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: 17 आईईडी बरामद कर माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में डंप सामग्री जब्त

बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने माओवादियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। केरिपु 214 वाहिनी (CRPF) कैंप कांडलापरती-2 और थाना फरसेगढ़ की संयुक्त टीम ने ग्राम नीलमड़गु के पास सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।

मौके पर ही नष्ट किए गए 17 आईईडी

एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान यूनिट की बीडीडी (BDDS) टीम ने डिमाईनिंग करते हुए नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 16 नग बीयर बॉटल आईईडी और 1 नग 5 किलोग्राम का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी 17 विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

जमीन के नीचे छिपाई गई सामग्री बरामद

सर्चिंग की कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए जवानों ने जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का ‘डंप’ भी खोज निकाला। बरामद सामग्री में तकनीकी उपकरण और रसद शामिल है:

तकनीकी उपकरण: फ्लेक्सिबल वायर, मल्टीमीटर, आयरन सोल्डरिंग रॉड, वायर कटर, एम-सील, पेंसिल बैटरी और डीसी मोटर।

अन्य सामग्री: माओवादी वर्दी, मैगजीन पाउच, दवाइयां, रस्सी, माओवादी साहित्य और पाम्पलेट।

क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति और उनके सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सघन गश्त और सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।