रायपुर: तहसील कार्यालय के मल्टीलेवल पार्किंग में बड़ी वारदात, FCI अधिकारी की कार से 38 लाख पार, 4 हिरासत में

 रायपुर: तहसील कार्यालय के मल्टीलेवल पार्किंग में बड़ी वारदात, FCI अधिकारी की कार से 38 लाख पार, 4 हिरासत में

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

 

रायपुर: तहसील कार्यालय के मल्टीलेवल पार्किंग में बड़ी वारदात, FCI अधिकारी की कार से 38 लाख पार, 4 हिरासत में

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित तहसील कार्यालय की मल्टीलेवल पार्किंग से भारतीय खाद्य निगम (FCI) के एक अधिकारी की कार का ताला तोड़कर बदमाशों ने 38 लाख रुपये नकद पार कर दिए। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

क्या है पूरा मामला?

FCI अधिकारी ज्ञान प्रकाश पांडेय जमीन की रजिस्ट्री के सिलसिले में तहसील कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार कलेक्ट्रेट के सामने बनी मल्टीलेवल पार्किंग की दूसरी मंजिल पर खड़ी की थी। कार में 38 लाख रुपये रखे हुए थे। ज्ञान प्रकाश पांडेय कार लॉक कर दूसरी पार्टी का इंतजार करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर चले गए।

कुछ देर बाद जब वह संबंधित पक्ष के साथ पैसे लेने कार के पास पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। कार में रखे लाखों रुपये गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस के आला अधिकारी और सिविल लाइन थाने की टीम मौके पर पहुंची।

रेकी कर वारदात को दिया अंजाम

पुलिस की शुरुआती जांच और CCTV फुटेज खंगालने पर पता चला है कि शातिर बदमाश पहले से ही अधिकारी की रेकी कर रहे थे। फुटेज में कुछ संदिग्ध युवक उनका पीछा करते हुए पार्किंग तक पहुंचते दिखाई दिए हैं। माना जा रहा है कि आरोपियों को पहले से ही कार में बड़ी नकदी होने की सूचना थी।

पुलिस की कार्रवाई: 4 संदेही गिरफ्त में

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार संदेहियों को हिरासत में लिया है।

सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी गई शत-प्रतिशत राशि बरामद कर ली जाएगी। फिलहाल, पार्किंग क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।