भाटापारा पुलिस का बड़ा खुलासा: बच्चों से शराब बिकवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

 भाटापारा पुलिस का बड़ा खुलासा: बच्चों से शराब बिकवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

भाटापारा पुलिस का बड़ा खुलासा: बच्चों से शराब बिकवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

भाटापारा: शहर में नाबालिग बच्चों के जरिए अवैध शराब का कारोबार करने वाले एक गिरोह का भाटापारा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्यवाहियों में 3 विधि से संघर्षरत बालकों सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी जितेंद्र टंडन उर्फ गप्पू और गौतम यदू को किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) की गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

लालच देकर बच्चों को बनाया मोहरा

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी जितेंद्र और गौतम नाबालिगों की उम्र का फायदा उठाकर उन्हें आर्थिक प्रलोभन देते थे। वे जानते थे कि कम उम्र होने के कारण बच्चों पर संदेह कम होगा, इसलिए वे उनसे अवैध शराब का परिवहन और बिक्री करवाते थे।

घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

भाटापारा शहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुरखी रोड छात्रावास के पास और रावणभाटा मैदान के किनारे दबिश दी। यहाँ नाबालिगों को रंगे हाथों अवैध शराब के साथ हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे जितेंद्र और गौतम के लिए काम कर रहे थे।

जब्त सामग्री

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अलग-अलग मामलों में कुल 72 पाव देसी मसाला शराब (कीमत लगभग 7200 रुपये) और परिवहन में इस्तेमाल की जाने वाली एक मोटरसाइकिल (CG22 AF 4523) जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

जितेंद्र टंडन उर्फ गप्पू (निवासी: लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, पटपर)

गौतम यदू (निवासी: सुभाष वार्ड, भाटापारा)

03 विधि से संघर्षरत बालक (जिन्हें संरक्षण में लिया गया है)

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के साथ-साथ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की है।