डौंडीलोहारा: बोलेरो से सुअर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 2 फरार

 डौंडीलोहारा: बोलेरो से सुअर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 2 फरार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************

 

 

डौंडीलोहारा: बोलेरो से सुअर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 2 फरार

 

बालोद।डौंडीलोहारा क्षेत्र में सुअर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।


सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
मामले का खुलासा करते हुए निरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि प्रार्थी गामा नेताम (अंबेडकर पारा, डौंडीलोहारा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22-23 दिसंबर 2025 की रात उनके 14-15 सुअर चोरी हो गए थे। जांच के दौरान किराना दुकान के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक सफेद बोलेरो वाहन में कुछ संदिग्ध सुअरों को ले जाते हुए दिखाई दिए।


नियोजित तरीके से देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस ने वाहन मालिक और चालक पंकज देशमुख (निवासी थनौद, दुर्ग) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई थी। वे रात के अंधेरे में रस्सी और जाली का फंदा बनाकर डौंडीलोहारा बाजार चौक से सुअर पकड़ते थे। इसके बाद उन्हें दुर्ग के अटल आवास उरला ले जाकर काट देते थे और मांस को बाजार में बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे।
गिरफ्तार आरोपी:
पंकज देशमुख (29): निवासी पुलगांव (मुख्य आरोपी, पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड)।
कुलेश्वर नेताम (21): निवासी अंडा।
अजय देवराज (22): निवासी नेवई।
अरुण नेताम (19): निवासी नेवई।
जब्ती और कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, 3 रस्सी, 1600 रुपये नकद और सुअर बेचकर मिले पैसों से खरीदा गया 32 हजार रुपये का मोबाइल जब्त किया है। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।