बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: DIG रामकृष्ण साहू के निर्देशन में जुआरियों पर चला हंटर, 4 गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
****************************
बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: DIG रामकृष्ण साहू के निर्देशन में जुआरियों पर चला हंटर, 4 गिरफ्तार
बेमेतरा। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के कड़े निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा और अवैध कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में चौकी कंडरका (थाना बेरला) पुलिस ने जुआरियों के एक गिरोह को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है।
ताश के पत्तों पर लगा रहे थे दांव
मुखबिर की सूचना पर कंडरका पुलिस ने गुधेली क्षेत्र में घेराबंदी कर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश और 6,700 रुपये नगद बरामद किए हैं। साथ ही बैठने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक बोरी और अन्य सामग्रियां भी जब्त की गई हैं।
इन आरोपियों पर गिरी गाज
पकड़े गए आरोपी सभी गुधेली निवासी हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं:
रामप्रताप साहू (45 वर्ष)
दिलीप साहू (44 वर्ष)
मनीष साहू (25 वर्ष)
शैलेन्द्र निषाद (45 वर्ष)
कड़ी धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही पूरी की है। बेमेतरा पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और अवैध कार्यों में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।












