रेल यात्रियों को होली पर राहत: दुर्ग-निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
**************************
रेल यात्रियों को होली पर राहत: दुर्ग-निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात
दुर्ग: होली के त्यौहार के दौरान दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के बीच 1 से 3 मार्च तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
ट्रेन का शेड्यूल:
दुर्ग से निजामुद्दीन (01 व 02 मार्च): यह स्पेशल ट्रेन दुर्ग से सुबह 10:45 बजे रवाना होगी। रायपुर, उसलापुर और पेंड्रारोड जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए यह अगले दिन सुबह 11:10 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।
निजामुद्दीन से दुर्ग (02 व 03 मार्च): वापसी में यह ट्रेन निजामुद्दीन से दोपहर 12:30 बजे छूटेगी। मथुरा, आगरा कैंट और सागर के रास्ते यह अगले दिन शाम 06:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
कोच कंपोजिशन:
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच होंगे, जिनमें:
1 एसी फर्स्ट क्लास सह एसी टू कोच
1 एसी सेकंड कोच
5 एसी थर्ड कोच
7 स्लीपर कोच
4 जनरल कोच
2 पावर कार/एसएलआरडी शामिल हैं।
इस ट्रेन के चलने से होली पर घर जाने वाले और वापस लौटने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। यात्री विस्तृत समय सारिणी और बुकिंग के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।












