महावीर नगर में ऑनलाइन सट्टा खिलाते रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने एप्पल आईफोन समेत किया गिरफ्तार

 महावीर नगर में ऑनलाइन सट्टा खिलाते रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने एप्पल आईफोन समेत किया गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

महावीर नगर में ऑनलाइन सट्टा खिलाते रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने एप्पल आईफोन समेत किया गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने मिलेनियम कैफे के पास सट्टा खिलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की टीम ने दी दबिश

पुलिस आयुक्त श्री संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कामले के मार्गदर्शन में शहर में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना मिली कि महावीर नगर चौक स्थित मिलेनियम कैफे के पास एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त श्री नवनीत पाटिल और थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को धर दबोचा।

आईफोन 15 और ‘नसीब डॉट कॉम’ का खुलासा

पकड़े गए आरोपी की पहचान संतोष वाधवानी (35 वर्ष), निवासी कमल विहार, टिकरापारा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सफेद रंग का एप्पल आईफोन 15 बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये आंकी गई है। मोबाइल की जांच करने पर पाया गया कि आरोपी ‘नसीब डॉट कॉम’ वेबसाइट के जरिए पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा सामग्री और मोबाइल जप्त कर लिया है। आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।