रेल यात्री ध्यान दें: जांजगीर नैला-चांपा के बीच गर्डर डि-लांचिंग कार्य, 22 से 25 जनवरी तक कई मेमू ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-टर्मिनेट
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
****************************
रेल यात्री ध्यान दें: जांजगीर नैला-चांपा के बीच गर्डर डि-लांचिंग कार्य, 22 से 25 जनवरी तक कई मेमू ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-टर्मिनेट
बिलासपुर/जांजगीर:दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत जांजगीर नैला-चांपा सेक्शन के मध्य फाटक संख्या 343 (खोखसा फाटक) पर गर्डर डि-लांचिंग का महत्वपूर्ण कार्य किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के चलते 22 जनवरी से 25 जनवरी 2026 के बीच इस मार्ग से गुजरने वाली कई लोकल ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए रद्द और बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियों की सूची जारी की है।
पूरी तरह रद्द रहने वाली गाड़ियां:
68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर: 23 एवं 25 जनवरी 2026 को रद्द।
68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर: 23 एवं 25 जनवरी 2026 को रद्द।
68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर: 23 एवं 25 जनवरी 2026 को रद्द।
68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर: 22 एवं 24 जनवरी 2026 को रद्द।
68731 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर: 23 एवं 25 जनवरी 2026 को रद्द।
68732 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर: 23 एवं 25 जनवरी 2026 को रद्द।
बीच में समाप्त/प्रारम्भ (Short-Terminate) होने वाली गाड़ियां:
68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर: 23 एवं 25 जनवरी को यह गाड़ी बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी। यह बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर: 23 एवं 25 जनवरी को यह गाड़ी झारसुगुड़ा के बजाय बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। यह झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन परिवर्तनों को ध्यान में रखकर ही बनाएं। ट्रेनों की लाइव स्थिति जानने के लिए NTES (National Train Enquiry System) का उपयोग करें।












