महासमुंद: अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, ओडिशा के मुख्य सप्लायर सहित 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली सिरप जब्त

 महासमुंद: अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, ओडिशा के मुख्य सप्लायर सहित 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली सिरप जब्त

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

**************************

महासमुंद: अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, ओडिशा के मुख्य सप्लायर सहित 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली सिरप जब्त

महासमुंद:महासमुंद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने नशीली कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने न केवल तस्करी कर रहे दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा, बल्कि ‘एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन’ के जरिए इस अवैध कारोबार के मुख्य स्रोत तक पहुँचते हुए ओडिशा के मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

सूचना पर घेराबंदी और गिरफ्तारी

पुलिस को 17 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप लेकर बिक्री की फिराक में हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने घेराबंदी की। मौके से देवाशीष देवांगन (25 वर्ष) और लव सोनी (23 वर्ष), दोनों निवासी रानीगांव (रतनपुर), को हिरासत में लिया गया।

बरामदगी और मशरूका

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 146 नग कोडीन फॉस्फेट युक्त नशीली कफ सिरप बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 83,908 रुपए का माल (मशरूका) जब्त किया है, जिसमें:

146 नग नशीली कफ सिरप (कीमत लगभग 28,908 रुपए)

परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 10 BS 8623 (कीमत लगभग 40,000 रुपए)

मोबाइल फोन (कीमत लगभग 15,000 रुपए)

ओडिशा का मुख्य सप्लायर भी गिरफ्त में

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह नशीली सिरप ओडिशा के बिजेपुर निवासी राकेश तांडी से खरीदकर ला रहे थे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने तत्काल जाल बिछाया और ओडिशा के बिजेपुर पहुँचकर मुख्य सप्लायर राकेश तांडी को दबोच लिया।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 21(सी) और 29(1) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों की जांच कर रही है।