महासमुंद इमली भाटा में गूँजेगी देवी भागवत की महिमा: कहार भोई समाज द्वारा 9 दिवसीय भव्य महापुराण का आयोजन

 महासमुंद इमली भाटा में गूँजेगी देवी भागवत की महिमा: कहार भोई समाज द्वारा 9 दिवसीय भव्य महापुराण का आयोजन

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

महासमुंद इमली भाटा में गूँजेगी देवी भागवत की महिमा: कहार भोई समाज द्वारा 9 दिवसीय भव्य महापुराण का आयोजन

 

महासमुंद/स्थानीय वार्ड नं. 2, इमली भाटा स्थित कहार भोई समाज की कुलदेवी माँ कन्हाई परमेश्वरी मंदिर के स्थापना के गौरवशाली 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समाज द्वारा एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर आगामी गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर 9 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण की अमृत वर्षा होगी।

यह धार्मिक आयोजन 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से प्रारंभ होकर 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) तक चलेगा। कार्यक्रम में कथावाचक के रूप में पंचकोशी धाम फिंगेश्वर के सुप्रसिद्ध पंडित श्री भूपेंद्र धर दीवान जी अपने मुखारविंद से भक्तों को देवी महिमा का रसपान कराएंगे।

कार्यक्रम का विवरण:

आयोजन स्थल: माँ कन्हाई परमेश्वरी मंदिर प्रांगण, इमली भाटा।

कथा अवधि: 19 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक।

विशाल भंडारा (प्रसादी): 28 जनवरी 2026, दिन बुधवार।

कहार भोई समाज ने इस आध्यात्मिक उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी सामाजिक बंधुओं, माता-बहनों और समस्त शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाएं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। मंदिर स्थापना के सातवें वर्षगांठ को लेकर समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है और व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।