महासमुंद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP प्रभात कुमार ने 19 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कानून व्यवस्था मजबूत करने की कवायद

 महासमुंद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP प्रभात कुमार ने 19 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कानून व्यवस्था मजबूत करने की कवायद

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

महासमुंद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP प्रभात कुमार ने 19 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कानून व्यवस्था मजबूत करने की कवायद

महासमुंद। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) प्रभात कुमार (IPS) ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक सर्जरी किया है। नए साल के शुरुआती सप्ताह में ही जिले के 19 थाना और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया है।

प्रशासनिक कसावट लाने की कोशिश

जारी आदेश के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे और कार्य प्रदर्शन के आधार पर निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों को इधर-से-उधर किया गया है। एसपी प्रभात कुमार ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अपराध नियंत्रण और जन-सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अपराध मुक्त महासमुंद का लक्ष्य

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी इस तबादला सूची को रुटीन प्रक्रिया के साथ-साथ आगामी चुनौतियों से निपटने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। एसपी प्रभात कुमार ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को तत्काल पदभार ग्रहण करने और अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों (शराब, जुआ, सट्टा) पर कड़ाई से लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं।

इस बड़े फेरबदल से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि नए अधिकारियों की तैनाती से जिले में पुलिसिंग का एक नया और प्रभावी चेहरा देखने को मिलेगा

तबादला सूची