तेज रफ्तार का कहर: खरसिया में ट्रेलर दुर्घटना में औरंगाबाद के चालक ने तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

 तेज रफ्तार का कहर: खरसिया में ट्रेलर दुर्घटना में औरंगाबाद के चालक ने तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

तेज रफ्तार का कहर: खरसिया में ट्रेलर दुर्घटना में औरंगाबाद के चालक ने तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़/खरसिया: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ रानीसागर गांव के पास दो ट्रेलर वाहनों के बीच हुई जबरदस्त आमने-सामने की भिड़ंत में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर के सामने का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और चालक केबिन के भीतर ही फंस गया।

केबिन में फंसा रहा चालक

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 9:30 बजे की है। मृतक चालक की पहचान 31 वर्षीय मोदेश मिस्त्री, निवासी औरंगाबाद के रूप में हुई है। टक्कर के बाद चालक वाहन के क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घंटों चली रेस्क्यू ऑपरेशन

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना खरसिया थाना पुलिस और डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। केबिन में फंसे शव को निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद कई घंटों की मेहनत से शव को बाहर निकाला।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल खरसिया पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।