रेल यात्रियों को झटका: आज से महंगा हुआ सफर; लंबी दूरी की यात्रा के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

 रेल यात्रियों को झटका: आज से महंगा हुआ सफर; लंबी दूरी की यात्रा के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

रेल यात्रियों को झटका: आज से महंगा हुआ सफर; लंबी दूरी की यात्रा के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

नई दिल्ली:भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी का फैसला किया है, जो आज (शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025) से देशभर में लागू हो गया है। इस नए बदलाव के तहत 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब प्रति किलोमीटर 1 से 2 पैसे अतिरिक्त देने होंगे। हालांकि, रेलवे ने उपनगरीय ट्रेनों (Suburban Trains) और मंथली सीजन टिकट (MST) धारकों को इस बढ़ोतरी से राहत देते हुए उनके किराए में कोई बदलाव नहीं किया है।

रेल मंत्रालय द्वारा 21 दिसंबर को की गई घोषणा के अनुसार, यह साल में दूसरी बार है जब रेल किराए बढ़ाए गए हैं। इससे पहले जुलाई में भी कीमतों में वृद्धि की गई थी।

किराया बढ़ोतरी का गणित:

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि द्वितीय श्रेणी (Ordinary Trains) में 215 किमी तक के सफर पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। वहीं, स्लीपर क्लास में 1 पैसा प्रति किमी और एसी क्लास (AC Class) में 2 पैसे प्रति किमी की दर से किराया बढ़ाया गया है। यह नई दरें राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों पर भी समान रूप से लागू होंगी।

दूरी के अनुसार कितनी जेब होगी ढीली:

215 किमी तक: कोई वृद्धि नहीं।

216 से 750 किमी: 5 रुपये की वृद्धि।

751 से 1250 किमी: 10 रुपये की वृद्धि।

1251 से 1750 किमी: 15 रुपये की वृद्धि।

1751 से 2250 किमी: 20 रुपये की वृद्धि।

पहले टिकट बुक करने वालों को राहत:

रेलवे के मुताबिक, जिन यात्रियों ने 26 दिसंबर से पहले ही अपनी टिकट बुक करा ली थी, उन्हें इस बढ़े हुए किराए का भुगतान नहीं करना होगा। यह नियम केवल आज और आज के बाद बुक होने वाली टिकटों पर ही प्रभावी होगा।