विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव के प्रवास पर, सुशासन दिवस और हिंदू सम्मेलन समेत विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव के प्रवास पर, सुशासन दिवस और हिंदू सम्मेलन समेत विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान की रिपोर्ट

*******************************

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव के प्रवास पर, सुशासन दिवस और हिंदू सम्मेलन समेत विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज, 25 दिसम्बर को राजनांदगांव के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. सिंह दोपहर 2:45 बजे मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहाँ वे आयोजित मेडिकल कैम्प और ‘सुशासन दिवस’ (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती) कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मिलित होंगे।

इसके पश्चात, वे दोपहर 3:30 बजे राजनांदगांव स्थित ‘स्पीकर हाउस’ पहुंचेंगे, जहाँ का समय उनके लिए आरक्षित रखा गया है।

शाम के कार्यक्रमों के तहत, विधानसभा अध्यक्ष 4:45 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान करेंगे और 4:50 बजे कुंजबिहार कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 22, सी-मार्ट के पास) पहुंचेंगे। यहाँ वे आयोजित ‘हिंदू सम्मेलन’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। तत्पश्चात, शाम 5:45 बजे वे कुंजबिहार कॉलोनी से रवाना होकर जीई रोड स्थित अटल परिसर पहुंचेंगे, जहाँ वे पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।