रिसाली की ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, सीसीटीवी और स्कूटी की मदद से पुलिस ने दबोचा

 रिसाली की ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, सीसीटीवी और स्कूटी की मदद से पुलिस ने दबोचा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

 

********************************

रिसाली की ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, सीसीटीवी और स्कूटी की मदद से पुलिस ने दबोचा

दुर्ग:दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसाली स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाली महिला को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान संगीता कोठारी (31 वर्ष), निवासी रिसाली सेक्टर के रूप में हुई है।

वारदात का CCTV फुटेज

घटना का विवरण:

मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा टॉकीज़ रोड स्थित “उपहार ज्वेलर्स” के संचालक सुजल जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 दिसंबर 2025 की दोपहर करीब 1 बजे एक महिला उनकी दुकान में सोने के टाप्स देखने आई थी। जब दुकानदार का ध्यान भटका और वह कैलकुलेटर लेने पीछे मुड़ा, तभी महिला ने मौका पाकर लगभग 4 ग्राम वजन के सोने के टाप्स (कीमत ₹45,000) पार कर दिए। चोरी के बाद महिला “अभी आती हूँ” कहकर दुकान से रफूचक्कर हो गई। वजन मिलान के दौरान चोरी का खुलासा हुआ।

पुलिस की कार्रवाई:

नेवई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विवेचना शुरू की। मुखबिर की सूचना और जांच के दौरान पता चला कि आरोपी महिला बैंगनी रंग की स्कूटी (CG-07-BV-6149) का उपयोग कर रही है और चोरी का माल ठिकाने लगाने की फिराक में है।

पुलिस ने घेराबंदी कर संगीता कोठारी को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से:

चोरी के एक जोड़ी सोने के टाप्स

घटना में प्रयुक्त स्कूटी (CG-07-BV-6149) बरामद की है।

कानूनी कार्यवाही:

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपराध क्रमांक 412/2025 और धारा 303 (BNS) के तहत मामल कायम कर उक्त आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर, उनि सुरेंद्र तारम, प्रधान आरक्षक महावीर साहू और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।