वृहत्ताकार सहकारी समिति उतई को प्रदेश में मिला प्रथम पुरस्कार, स्मृति चिन्ह और नगद राशि से हुई सम्मानित
प्राइम सी 24 न्यूज राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान की रिपोर्ट
*******************************
वृहत्ताकार सहकारी समिति उतई को प्रदेश में मिला प्रथम पुरस्कार, स्मृति चिन्ह और नगद राशि से हुई सम्मानित
दुर्ग (उतई):सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वृहत्ताकार सहकारी समिति उतई को आज, दिनांक 24 दिसंबर 2025, दिन बुधवार को प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। इस गरिमामयी समारोह में समिति को उसकी उल्लेखनीय सेवाओं और बेहतर प्रबंधन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सहकारिता सचिव, आयुक्त एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, अपर पंजीयक, एमडी अपेक्स बैंक तथा प्रबंध निदेशक एनसीडीसी (NCDC) के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में संस्था को एक स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 35 हजार रुपये का चेक भेंट किया गया।
संस्था की ओर से यह सम्मान प्राधिकृत अधिकारी श्री फतेलाल वर्मा, प्रबंधक श्री गिरधर सोनी और लिपिक श्री खोवालाल ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया।
इस विशेष अवसर पर एनसीडीसी के सहायक प्रबंधक सहित विभाग के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। समिति की इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्र के किसानों और सहकारिता से जुड़े सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है।









