रायपुर में कचना की दूध डेयरी में खूनी संघर्ष, शराब के नशे में साथी ने की सहकर्मी की नृशंस हत्या

 रायपुर में कचना की दूध डेयरी में खूनी संघर्ष, शराब के नशे में साथी ने की सहकर्मी की नृशंस हत्या

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

रायपुर में कचना की दूध डेयरी में खूनी संघर्ष, शराब के नशे में साथी ने की सहकर्मी की नृशंस हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कचना स्थित साहू दूध डेयरी में 23 और 24 दिसंबर की दरमियानी रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ काम करने वाले दो युवकों के बीच शराब के नशे में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई।

सीसीटीवी से हुआ खुलासा

घटना की जानकारी तब मिली जब डेयरी संचालक चिंटू साहू ने थाने पहुंचकर अपने दो कर्मचारियों, सन्नी साहू और दुर्गेश धृतलहरे के लापता होने की सूचना दी। पुलिस को डेयरी के कमरे में फर्श पर खून के निशान मिले। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि दोनों के बीच भारी विवाद हुआ था, जिसमें दुर्गेश बेहोश होकर गिर पड़ा था। फुटेज में आरोपी सन्नी, घायल दुर्गेश को ऑटो में डालकर ले जाते हुए भी दिखाई दिया।

अस्पताल में पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और सन्नी साहू (22 वर्ष) को मेकाहारा अस्पताल से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि नशे की हालत में हुए झगड़े के दौरान उसने दुर्गेश के गले और गाल पर घातक हमला किया था। वह घायल दुर्गेश को लेकर अस्पताल पहुँचा था, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की स्थिति

मृतक दुर्गेश धृतलहरे खरोरा के परसवानी गांव का निवासी था और डेयरी में ट्रैक्टर चलाता था। वहीं, आरोपी सन्नी साहू कचना का ही रहने वाला है। खम्हारडीह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी और मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।