दुर्ग के शिवनाथ नदी के पास मादक पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़, 76 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान की रिपोर्ट
*****************************
दुर्ग के शिवनाथ नदी के पास मादक पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़, 76 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दुर्ग। नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर शिवनाथ नदी ब्रिज के पास अवैध रूप से अफीम और डोडा चूरा बेचते हुए एक बुजुर्ग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये का माल और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को सूचना मिली थी कि ग्राम महमरा कैफेटेरिया के पास जीप क्रमांक C.G.07 ZD 9956 का चालक अवैध मादक पदार्थों की बिक्री कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजोरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खेलन सिंह साहू व उनकी टीम ने मौके पर दबिश दी।
76 साल का आरोपी निकला तस्कर
पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेन्दर सिंह (76 वर्ष), निवासी चिखली (वर्तमान पता- कादंबरी नगर, मोहन नगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने जब घेराबंदी कर जीप की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए।
बरामदगी और कुल मशरुका
पुलिस ने आरोपी के पास से निम्नलिखित सामान जब्त किया है:
डोडा चूरा: 3.869 किलोग्राम (कीमत लगभग 58,000 रुपये)
अफीम: 57 ग्राम (कीमत लगभग 9,000 रुपये)
इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन: 01 नग
अन्य सामग्री: तस्करी में प्रयुक्त जीप और मोबाइल फोन।
कुल जप्ती: करीबन 1,81,000 रुपये।
ट्रक चालकों को करता था सप्लाई
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे ये नशीले पदार्थ अज्ञात लड़कों द्वारा हाईवे पर पहुंचाए जाते थे, जिन्हें वह चिल्हर (रिटेल) में ट्रक चालकों को बेचकर अवैध लाभ कमाता था। पुलिस अब इस सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
कानूनी कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 637/25 के तहत NDPS एक्ट की धारा 18 (ख), 15 (ख), और 27 (क) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में अंजोरा चौकी प्रभारी और उनकी टीम की विशेष भूमिका रही।








