मुख्यमंत्री साय आज रायगढ़ में कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में होंगे शामिल; 30 लाख के सामुदायिक भवन का करेंगे लोकार्पण
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
****************************
मुख्यमंत्री साय आज रायगढ़ में कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में होंगे शामिल; 30 लाख के सामुदायिक भवन का करेंगे लोकार्पण
रायगढ़: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 दिसंबर, मंगलवार को रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे और अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:30 बजे बोईरदादर स्थित गोवर्धनपुर रोड शालिनी स्कूल के पास नवनिर्मित कंवर सामाजिक भवन पहुंचेंगे। वे इस आयोजन में शामिल होकर समाज प्रमुखों की मांग पर 30 लाख रुपए की लागत से तैयार हुए इस सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार साय करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में कौशल्या साय, भरत साय, अनंत राम पैंकरा, स्वधा साय और शांता साय भी उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन में सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर, रायपुर और पड़ोसी राज्य ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के कंवर समाज के राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे।








