प्रगति नगर के मटका फोड़ मैदान में दिखा 8 फीट लंबा अजगर, समाजसेवी गुलशन जायसवाल और टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; लोगों ने ली राहत की सांस
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
प्रगति नगर के मटका फोड़ मैदान में दिखा 8 फीट लंबा अजगर, समाजसेवी गुलशन जायसवाल और टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; लोगों ने ली राहत की सांस
कोरबा।शनिवार शाम प्रगति नगर स्थित मटका फोड़ मैदान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां खेल रहे बच्चों और टहल रहे लोगों की नजर एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। लगभग 8 फीट लंबे इस अजगर को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, प्रगति नगर एसईसीएल कॉलोनी के बीचों-बीच स्थित यह मैदान अक्सर लोगों से भरा रहता है। राहगीरों ने तत्काल नगर पालिका दीपका के पार्षद अरुणीश तिवारी को इसकी सूचना दी। पार्षद तिवारी ने बिना देर किए क्षेत्र के समाजसेवी गुलशन जायसवाल को घटना से अवगत कराया।
सूचना मिलते ही, समाजसेवी गुलशन जायसवाल अपने साथियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, बिना कोई जोखिम लिए, अत्यंत सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गुलशन जायसवाल और उनकी टीम ने अजगर को सुरक्षित रूप से एक बोरी में डाला और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया।
अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इस पूरे अभियान में गुलशन जायसवाल के साथ उनके कई साथी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
समाजसेवी गुलशन जायसवाल ने बताया कि अजगर चूहे का शिकार करने के बाद कुंडली मारकर बैठा हुआ था। समय रहते उस पर नजर पड़ जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। उन्होंने यह भी बताया कि चूंकि यह क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है, इसलिए एसईसीएल कॉलोनी और आसपास के इलाकों में सांप और अन्य वन्यजीवों का आबादी वाले क्षेत्रों में आना-जाना लगा रहता है, जिससे ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं।








