बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 3 की मौत, 2 घायल

 बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 3 की मौत, 2 घायल

प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान की रिपोर्ट

 

****************************

बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 3 की मौत, 2 घायल

बेमेतरा,छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम कारेसरा के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ‘छोटा हाथी’ पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, “केरल फ्लावर्स बेमेतरा” के कर्मचारी पिकअप वाहन (क्रमांक CG-04-NU-4804) में फूल का काम निपटाकर कबीरधाम से बेमेतरा लौट रहे थे। तभी बेमेतरा की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतकों और घायलों की पहचान:

हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए अधिकांश लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे, जबकि एक घायल स्थानीय निवासी है।

मृतकों के नाम:

पंकज राजपूत (उम्र 35), पिता लालवंत राजपूत, निवासी दर्रा, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल।

गोपाल सिंह (उम्र 35), पिता संतोष सिंह, निवासी बरपुरी, थाना पिंगला, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल।

प्रशांता धारा (उम्र 25), पिता निताई चंद धारा, निवासी बरपुरी, थाना पिंगला, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल।

घायलों के नाम:

अजय विश्वकर्मा (उम्र 22), पिता गोविंदा विश्वकर्मा, निवासी विद्यानगर, बेमेतरा, छत्तीसगढ़।

शुभाशीष चक्रवर्ती (उम्र 42), पिता कमलकांता चक्रवर्ती, निवासी दर्रा, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल।

हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश कर रही है।