अंडर ब्रिज से मिलेगी राहत दुर्ग-बालोद रेल मार्ग के 2 फाटक स्थायी रूप से बंद होगे, जाने विस्तार से
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++
अंडर ब्रिज से मिलेगी राहत दुर्ग-बालोद रेल मार्ग के 2 फाटक स्थायी रूप से बंद होगे, जाने विस्तार से
दुर्ग।रायपुर रेल मंडल ने दुर्ग से ताडोकी खंड पर दो समपार फाटकों को स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। यह कदम रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उठाया जा रहा है। इस फैसले से दुर्ग, बोरसी, मरोदा, गुंडरदेही और आसपास के क्षेत्रों के हजारों दैनिक यात्रियों का आवागमन प्रभावित होगा।
दुर्ग और मरोदा स्टेशनों के बीच किलोमीटर 871/2-3 पर स्थित समपार क्रॉसिंग DD-05 (बोरसी गेट) है। दूसरा समपार फाटक DD-40 (जुनवानी गेट) गुंडरदेही और लाटाबोर स्टेशनों के बीच किलोमीटर 911/6-7 पर स्थित है। इन दोनों फाटकों के ऊपर वैकल्पिक मार्ग के रूप में नए रोड अंडर ब्रिज तैयार हो चुके हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जुनवानी गेट DD-40 को 15 नवंबर 2025 की मध्यरात्रि (24:00 बजे) से स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। इसके दस दिन बाद, 25 नवंबर 2025 से बोरसी गेट DD-05 भी हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।
दुर्ग क्षेत्र में बढ़ते यातायात और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए रोड अंडर ब्रिज का निर्माण एक बेहतर विकल्प माना जा रहा है। इससे रेल लाइन पर होने वाली दुर्घटनाओं का जोखिम कम होगा और यातायात का प्रवाह भी सुचारु बना रहेगा।








