छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ट्रेन हादसे में लोको पायलट समेत अब तक 11 की मौत, युद्धस्तर पर 10 घंटे चला रेस्क्यू

 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ट्रेन हादसे में लोको पायलट समेत अब तक 11 की मौत, युद्धस्तर पर 10 घंटे चला रेस्क्यू

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++

बिलासपुर-गतौरा के बीच हुए भीषण ट्रेन हादसे में अब तक लोको पायलट समेत 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है. जानिए 10 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कल से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ, और रेल व राज्य सरकार ने क्या मुआवज़े की घोषणा की.

 

बिलासपुर।बिलासपुर और गतौरा स्टेशन के बीच हुए भीषण ट्रेन हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है. कल देर शाम हुए इस हादसे में अब तक लोको पायलट समेत 11 यात्रियों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है. यह हादसा इतना भयानक था कि पूरी रात 10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. अंधेरे के बीच यात्री, जो ट्रेन के मलबे में फंसे थे, मदद के लिए गुहार लगा रहे थे. इस भयावह मंजर को जिसने भी देखा, वह सिहर उठा. रात भर NDRF, SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार काम करती रहीं, लेकिन मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों तक पहुँचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

10 घंटे चला मौत से जिंदगी का संघर्ष

कल शाम से लेकर आज सुबह तक यह पूरा क्षेत्र एक इमरजेंसी ज़ोन बना रहा. 10 घंटे तक चले इस लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ही एक-एक करके शवों को बाहर निकाला गया. दुख की बात यह है कि मरने वालों में ट्रेन के लोको पायलट भी शामिल हैं, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है.

जो यात्री इस हादसे में बच गए हैं, वे गहरे सदमे में हैं. उन्होंने अपनी आँखों के सामने अपनों को खोया है और इस मंजर को भुलाना उनके लिए बेहद मुश्किल होगा. रेल प्रशासन और राज्य सरकार दोनों ने ही इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया है और मुआवज़े की घोषणा की है.

 

बिलासपुर रेल हादसे में लापता प्रिया चंद्रा की हुई मौत
बिलासपुर रेल हादसे में सक्ती जिले की छात्रा प्रिया चंद्रा की मौत हो गई. प्रिया ट्रेन में सफर कर रही थी और चाम्पा से ट्रेन में बैठी थी. वह बिलासपुर के गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी में बीएससी फाइनल की छात्रा थी और दो बहनों में बड़ी थी. प्रिया सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बहेराडीह की रहने वाली थी. इस हादसे से उसके परिवार में गहरा सदमा छा गया है.

बिलासपुर ट्रेन हादसे की वजह से कई ट्रेनें रद्द

बिलासपुर में हुए रेल हादसे की वजह से इन तीन ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है.

01) 68721 (R-DGG) JCO-04.11.2025
02) 68723(DGG-G) JCO-04.11.2025
03) 68724 (G-R) JCO-05.11.2025

बिलासपुर रेल हादसे में ट्रेन में सफर कर रही प्रिया चंद्रा लापता
बिलासपुर रेल हादसे में ट्रेन में सफर कर रही प्रिया चंद्रा लापता हो गई हैं. प्रिया चाम्पा से ट्रेन में बैठी थीं और बिलासपुर में गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं. वह सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बहेराडीह की रहने वाली हैं. मामले की जानकारी मिलने पर उनके परिजन बिलासपुर के लिए रवाना हो गए हैं.

बिलासपुर ट्रेन हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
बिलासपुर ट्रेन हादसे में मृत 4 लोगों का शव सिम्स अस्पताल के मरचुरी में लाया गया. इनमें से 3 शव एक ही परिवार के थे: शीला यादव, अर्जुन यादव, और मानवती यादव. रेल्वे अस्पताल के मरचुरी में दो शव रखे गए. पुलिस डेडबॉडी की शिनाख्त में जुटी है.