छत्तीसगढ़ की न्यायधनी बिलासपुर में होटल के सामने चली ताबड़तोड़ गोलियां, फायरिंग से दो घायल, पुलिस जांच में जुटी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
….………………………………………………..
छत्तीसगढ़ की न्यायधनी बिलासपुर में होटल के सामने चली ताबड़तोड़ गोलियां, फायरिंग से दो घायल, पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में मंगलवार देर रात गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। तिवारी होटल के सामने अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि बिना नंबर की गाड़ी में सवार होकर तीन लोग मौके पर पहुंचे थे। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने एक के बाद एक लगभग छह राउंड फायर किए। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास अफरा-तफरी मच गई और पूरा इलाका दहशत में आ गया। घटना के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।





